May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर कुछ ही देर पहले सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल कार से टकरा गई है। मोटरसाइकिल सवार रतनगढ़ निवासी ताराचंद अपने पुत्र के साथ किसी कार्यवश श्रीडूंगरगढ़ आए व दुर्घटना का शिकार हो गए। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में सेवादार प्रियंक शाह ने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया है जहां दोनों पिता पुत्र का ईलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहें है।