






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित की जा रही धर्मयात्रा एतिहासिक बनने जा रही है। यात्रा के लिए सभी क्षेत्रवासी धर्म, जाती, संगठन, व्यापार आदि का भेद भुला कर एक मंच पर आ रहे है एवं यात्रा में शामिल होने की घोषणाएं कर रहे है। ताजा अपडेट में खबर यह है कि कस्बे के मुख्य बाजार के व्यापारियों ने आपसी सहमति से यात्रा के स्वागत, अभिनंदन एवं यात्रा में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक बंद का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि यात्रा के लिए कस्बे के व्यापारी भी उत्साहित है एवं उत्साह के साथ मुख्य बाजार के व्यापारियों ने आपसी सहमति से तीन बजे दुकानें बंद कर धर्मयात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस दौरान मुख्य बाजार में व्यापारियों द्वारा यात्रा पर पुष्पवर्षा, अभिनंदन भी किया जाएगा। सामूहिक निर्णय लेने वालों में बाजार के व्यापारी सम्पत पारीक, पवन राठी, महेश सोमाणी, प्रिशु स्वामी, कन्हैयालाल सोमाणी, रमेश सोमाणी, किशनलाल बल्देवा, निशांत पांडिया, राधे सोमाणी, बिहारी लाल राठी, हडमान सिखवाल, श्यामसुंदर सोमाणी, श्रीनिवास सोमाणी सहित कई प्रबुद्ध व्यापारियों ने धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। बस स्टैण्ड़ के व्यापारियों ने भी सामूहिक रूप से यात्रा के स्वागत में शामिल होने के लिए तीन बजे बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं सिद्धी विनायक कृषि स्टोर के सामने केवड़ा जल की फुहार, ठंडाजल, पुष्पवर्षा आदि का कार्यक्रम रखा गया है।



