






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। रामनवमी के मौके पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित धर्मयात्रा के लिए प्रशासन पूर्णतया चाक चौबंद है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु बीकानेर से बुलाई गई एसटीएफ की कम्पनी भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई है। टुकड़ी की अगुवाई करते हुए एसडीएम दिव्या चौधरी एवं सीओ दिनेश कुमार ने धर्मयात्रा के रूट पर फ्लैग मार्च किया है। मार्च के दौरान लोगों से व्यवस्थाएं बनाएं रखने की अपील की गई है। विदित रहे कि धर्मयात्रा के लिए क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह है एवं प्रशासन भी पूर्णतया तैयार है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 229 जवान, 18 एएसआई, एसआई, सीआई लेवल अधिकारी, 3 सीओ, 2 एडीशनल एसपी, एक एसटीएफ कम्पनी को तैनात किया गया है। वहीं यात्रा की रवानगी स्थल श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में धर्मयात्रा में शामिल होने वाले उत्साही युवकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।







