






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2022। सिद्ध समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की सिफारिश करने की मांग राज्य सरकार से सिद्ध समाज विकास संस्थान ने की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसुनवाई में संस्थान के अध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध व मंत्री शिवरतन सिद्ध सहित समाज के गणमान्य लोगों के साथ पहुंचे। सिद्ध ने कहा कि राजस्थान में वर्मा आयोग की रिपोर्ट में 2001 में पिछड़ी जाति का वर्गीकरण का जो सुझाव दिया था उसमें सबसे पिछड़ा वर्ग सी श्रेणी में सिद्ध जाति को रखा गया है। सिद्ध ने बताया कि सिद्ध जाति राजस्थान के मात्र पांच छः जिलों में ही निवास करती है और सिद्ध जाति का कोई विधायक, प्रधान नहीं चुना गया है ना ही आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस जैसे पदों पर नहीं पहुंचा है और ये राजनीतिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ेपन का प्रमाण है। इस आधार पर ओबीसी में लिया जाना सिद्ध समाज के लिए न्यायसंगत होगा।

बेरोजगार शिक्षक पहुंचे सीएम के पास, भर्ती की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने सीएम की जनसुनवाई में पहुंच कर शीघ्र भर्ती निकालने व पद बढ़ाने की मांग की है। रामलाल डेलू ने बताया कि सरकार 6500 पदों पर भर्ती निकाली जावें। इस दौरान अशोक कुमार, ओमप्रकाश गोदारा, मांगीलाल गोदारा, विकास, सोहनलाल, मनोज कुमार, राजेश, रामचंद्र ने सीएम को ज्ञापन दिया।




