May 20, 2026
दहेज के लिए विवाहिता को निकाला घर से, मुकदमा दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2022। दहेज के लालच में कई परिवारों के उजड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज पुन श्रीडूंगरगढ़ की एक बेटी का घर दहेज की मांग को लेकर टूटने की कगार पर खड़ा है। अनिशा पुत्री हासम खां ने बीकानेर स्थित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अनिशा का विवाह 2016 में बीकानेर निवासी सद्दाम के साथ हुआ तथा तभी से पति सद्दाम, जनिया, आसिफ, बाबूलाल, सानू दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोपियों ने 4 मार्च को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने स्त्रीधन दिलवाने व आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।