






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2022। क्षेत्र में आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई है और घर घर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। आरती पूजन के साथ हलवा बना कर प्रसाद भोग लगाया गया है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई व कीर्तन के आयोजन हुए। कस्बे में आज आड़सर बास में ठाकुरजी मूंधड़ा मंदिर से अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर की सत्संग मंडली आड़सर बास की महिलाओं ने शाम को डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली। भगवा रंग में रंगी यात्रा में बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं शामिल हुई। यात्रा बाजार की मुख्य गलियों से निकल कर मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा गोपालदास स्वामी स्वीट्स पर की गई, वहीं मनोज राठी ने ठंडे पेयजल की सेवाएं दी तथा यात्रा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं व युवतियों के लिए कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था हरिप्रसाद मूंधड़ा के निवास पर की गई। आयोजक बबिता स्वामी ने बताया कि यात्रा के दौरान अमन शर्मा, धीरज वर्मा, मंजू शर्मा, मोना पांडिया, ऋत्विक स्वामी ने अपनी सेवाएं दी। लखोटिया चौक के श्रीपूनरासर हनुमान मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का आयोजन किया गया। हनुमान बाबा का 51 किलो पंचामृत से अभिषेक कर दोपहर 3 बजे हवन रखा गया। शाम 6 बजे से संगीतमय सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन कर महाआरती रखी गई। इस दौरान स्वयंसेवक उमाशंकर, विनोद, मनोज, चन्द्र, कमल, राजू, तोयष, गौतम विष्णु सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहें।
भरतशरण जी महाराज ने गौसेवा की प्ररेणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामनवमी के पर्व पर कथावाचक भरतशरण जी महाराज कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति के गौशाला प्रांगण में पहुंचे व गौसेवा की ग्रामीणों को प्ररेणा दी। भरतशरण जी ने राम और कृष्ण की गौसेवा का उल्लेख करते हुए हर घर को गौसेवा से जुड़ने की बात कही। यहां भरतशरणजी ने 11 हजार रूपए का सहयोग भी दिया। इस दौरान पंडित सुनील कुमार जाजड़ा व अमरसिंह परिहार, पेमाराम गोदारा, प्रेम सिंह द्वारा संत का स्वागत किया गया। गौशाला भूमि दानदाता विजयसिंह राठौड़ परिवार, करनाराम सुथार, नारायण राम सुथार मांडन परिवार ने संत दर्शन किए। गौशाला कमेटी के भींयाराम सारण, रेवतसिंह भाटी, खिवसिंह परिहार, हरिसिंह चौहान, मालाराम सारण, तोलाराम सारण, लालसिंह खींची, सुरजनसिंह, हनुमानाराम धारणीया, मांगीलाल धारणीया, मालसिंह राठौर, मदनसिंह चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
सालासर पैदल यात्रा की तैयारियों में जुटा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से सालासर पैदल यात्री बाबा के दर्शन के लिए निकलेगें। सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास द्वारा आयोजित यात्रा 12 अप्रैल मंगलवार को सालासर के लिए पैदल संघ रवाना होगा। संघ के स्वयंसेवक जोर शोर से तैयारियों में जुटें हुए है। यात्रा में भाग लेने इच्छुक श्रद्धालु रामावतार पांडिया, पारीक हार्डवेयर, नीलकंठ, अन्नदाता कलेक्शन पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।









