May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख अपने समर्थकों के साथ आज नगरपालिका पहुंची व कस्बे की सफाई का मुद्दा जोर शोर से उठाया। पारख ने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और जगह जगह गंदगी के ढेर हो गए है। नालियां हफ़्तों तक नही निकाली जा रही है और वार्ड अंधेरों में डूबे है वार्डो में रोशनी गुल है। पारख ने कहा कि पालिका सफाई व रोशनी व्यवस्था के प्रति बुरी तरह से उदासीन है। पारख ने सुझाव देते हुए प्रत्येक वार्ड के पार्षद को जिम्मेदारी दी जावे जिससे नागरिकों को राहत मिल सके। पारख ने राजकीय अस्पताल से ताल मैदान की ओर रोड पर खुले चैंबरों को ढकवाने की मांग भी की। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने उन्हें लगातार सफाई व्यवस्था करवाएं जाने की जानकारी देते हुए व्यवस्था और सुदृढ़ करने की बात कही। शर्मा ने सभी खुलें चैंबर शीघ्र ढकवाने का आश्वासन दिया।