May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान कॉम्पीटीशन क्लासेज में निशुल्क महिला बैच के उद्धघाटन समारोह में आज क्लासेज के संचालक मोहम्मद रमजान ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकि शिक्षा से दूर रह कर जीवन की कलप्ना संभव नहीं है और ऐसे में बालिकाओं को तकनीकि शिक्षा जुड़ना चाहिए। रमजान ने बताया कि इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना दे तहत निशुल्क आर.एस.सी.आई.टी व आर.एस.सी.एफ.ए टैली कोर्स करवाया जा रहा है। कोर्स का उद्धघाटन नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अंजू पारख ने किया व पारख ने कहा कि पढेगी बालिका तभी तो आगे बढ़ेगी बालिका इसलिए सभी अभिभावक बेटियों को तकनीकि शिक्षा से जोड़ने के लिए कदम आगे बढ़ाएं जिससे वे कम्प्यूटर का ज्ञान ले सकें। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद का स्टाफ मनोज नाई, निर्मल कुमार ओझा उपस्थित रहें व इस दौरान बड़ी संख्या में बालिका विद्यार्थी भी उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि पारख का बालिकाओं ने सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।