May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ शहर समरसता एवं सोर्हाद का अनुपम उदाहरण बनता जा रहा है, गत 9 अप्रेल को रामनवमी की पूर्व संध्या पर आयोजित धर्मयात्रा के मौके पर गंगा-जमुना संस्कृति की प्रेरणा मिली वहीं बुधवार को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित अम्बेडकर रैली में सामाजिक समरसता देखने को मिली। कस्बे के मोमासर बास अम्बेडकर भवन से रवाना हुई इस रैली में डीजे की धुनों पर युवाओं ने उत्साह के साथ बाबा साहब को याद किया एवं उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने संकल्प लिया। रैली के दौरान रास्ते में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजार से होते हुए बाबा साहब के जयकारों के साथ रैली सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन पहुंची। भीम सेना की अगुवाई में निकाली गई इस रैली की अगुवाई सेना प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया ने की। रैली से पहले अम्बेडकर भवन मोमासर बास में आयोजित जागरूकता सभा की अध्यक्षता पार्षद प्रकाश मलघट ने की एवं सभा को विवेक माचरा, मघराज तेजी, हरिराम बारूपाल, राजेंद्र बापेउ, हनुमान मास्टर बिग्गा, प्रकाश गाँधी, रेखाराम कालवा, ओमप्रकाश लिखमादेसर, बलवीर बिग्गा, अर्जुन बिग्गा, रामचंद्र बिग्गा, नंदू वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, आदिल तंवर, भंवरलाल दूगड़, विनोद मलघट, राजेश शर्मा, जगदीश स्वामी, भेराराम डुडी, राधेश्याम रेगर, मदनलाल मेघवाल, निर्मल वाल्मीकन, नारायण पंवार एडवोकेट, रामनिवास शिला एडवोकेट, ओमप्रकाश बारोटिया एडवोकेट, ओमप्रकाश मोहरा एडवोकेट, भरत लखासर, चुन्नीलाल गाँधी, जगदीश कालवा, अशोक कालवा, सुरेश, रामनिवास कालवा, मुकेश सिद्ध, चेतन भारतीय, अनिल मलघट, छगनलाल बिग्गा, बाबूलाल रैगर, बजरंग बागड़ी, जितेंद्र बिग्गा, राहुल वाल्मीकन आदि ने सम्बोधित किया। रैली सभा का संचालन सह संयोजक पुखराज तेजी एडवोकेट ने किया। सभी वक्ताओं ने आदि ने भी शिरकत की एवं युवाओ को अम्बेडकर जी से प्रेरणा लेकर अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली से पूर्व आयोजित सभा में मंच पर मौजुद अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली से पूर्व आयोजित जागरूकता सभा में मौजुद रहे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में नाचते गाते लगाए बाबा साहब के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अम्बेडर भवन सरदारशहर रोड़ पहुंच कर पुरी हुई रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में बड़ी संख्या में वाहनों पर भी सवार रहे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया ने की रैली की अगुवाई।