May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। राज्य के युवाओ का ग्राम विकास अधिकारी बनने का सपना पूरा होने की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ भर्ती की प्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद प्री में सफल अभ्यर्थियों के लिए वीडीओ मेंस परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। आज जारी सूचना के अनुसार 9 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कई युवा वीडीओ प्री में सफल हुए है और मेंस के लिए तैयारी में जुट गए है।