






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। अपनी माँ की स्मृति में अपने गांव की मिट्टी का कर्ज चुकाने के लिए गांव पूनरासर के मनफूलनाथ सिद्ध ने पहल की और अपने गांव के शिक्षा मंदिर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने को सिद्ध आगे आये है। ग्राम विकास अधिकारी संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष मोहननाथ सिद्ध ने बताया कि दिवंगत माता कृष्णा देवी सिद्ध की स्मृति में करीब सवा 2 लाख की लागत से विद्यालय के नए मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। नवनिर्माण का शिलान्यास गुरुवार को किया गया है। इस मौके पर भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, पूनरासर सरपंच प्रकाशनाथ सिद्ध, वरिष्ठ ग्रामीण ओंकारराम पारीक, गौरीशंकर शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, रामस्वरूप नाथ, ओमनाथ, रेवंतनाथ, बन्ना नाथ, मुनिनाथ, रूपाराम ने, पदमनाथ, गोधुराम जाट, विमल बोथरा, पंकज सिद्ध आदि मौजूद रहे। स्कूल के स्टॉफ सहित सभी ने मनफूलनाथ सिद्ध का आभार जताया।




