






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबर क्षेत्र में जन जन तक पहुंच रही है और साथ ही विभाग के जिला अधिकारियों तक खबरें पहुंच रही है। कस्बे के वार्ड 18, 19 व 20, 21 में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर वार्डवासी परेशान थे और ये खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने नागरिकों की आवाज बनकर लगातार उठाई। बुधवार को इन वार्डों के नागरिकों ने विभाग के कार्यालय जाकर हंगामा मचाया व विभाग ने तुरंत कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी। आज विभाग के एक्सईएन विजय कुमार वर्मा स्वयं साइट का निरीक्षण करने बीकानेर से आए। वर्मा ने कहा कि विभाग सिमित संसाधनों के साथ लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है ऐसे में नागरिक भी धैर्य का परिचय देवें। जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि चारों वार्डों में समस्या का समाधान कर दिया है और अधिकारी ने स्वयं जलापूर्ति को घरों में जाकर चेक किया है। सिंह ने कहा कि विभाग लगातार नागरिकों की पेयजल समस्याओं के समाधान में जुटा है। चारों वार्डों के मौजिज वार्ड वासियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने नई पाइपलाइनें बिछाने के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित शहर की पेयजल समस्याओं पर एक्शन लेते हुए समस्याओं का सर्वे करवाकर पुरानी लाइनों को बदलने एवं नई लाइनों की आवश्यकता वाले स्थानों को शीघ्रताशीघ्र चिन्हित करने और संसाधनों के अनुरूप कार्य शुरु करने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए है। विधायक के निजी सहायक संदीप चौधरी ने बताया कि विधायक ने व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश जारी किए हैं। विधायक के निर्देशों पर आज शहर के कनिष्ट अभियंता प्रीतमसिंह द्वारा सर्वे किया गया जिसमें वार्ड 19,20,21,22,23,24,25 में आ रही पानी की किल्लत की परेशानी को दूर करने की बात कही है। इसके आलावा वार्ड नंबर 1, 2,3 ,7,व 15,16, 19,20, 21,22, 23,24,25, 30, 40 में नई पाइप लाईन डालने के निर्देश क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिए गए है ।








