May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। जयपुर से विधायक और राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक बोर्ड के चेयरमैन रफीक खान आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक पुत्र भगवानाराम गोदारा व हाजी असगर अली की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाई व साफा बंधवाया। इस दौरान रफीक खान ने कहा कि देश की आजादी में सर्वाधिक बड़ी भूमिका कांग्रेस पार्टी ने निभाई व देश में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो सौहार्द के साथ विकास का कार्य करेगी। इस दौरान राजेश मंडा, इकबाल राईन, हुसैन आरिफ बेलिया, हाकम अली चोपदार, फरियाद अली मुस्ताक, असगर अली, लियाकत अली, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रफीक खान को फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।