May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। मौसम में बदलाव के साथ ही पूरे क्षेत्र में धूल का धुआं आसमान में चढ़ गया है। बुधवार शाम से अभी तक धूल ही धूल छाई है और आज शाम तेज आंधी ने घरों में मिट्टी भर दी है। गर्मी से अंचल में राहत मिली परन्तु नागरिक इस मौसम की धूल से परेशान हुए है। रिड़ी, ऊपनी, जाखासर, कल्याणसर नया, सोनियासर, मनकरासर के सभी बासों में किसान व किसान बच्चे तेज अंधड़ से उड़ी एकत्र की फसल को पुनः एकत्र करने में जुटें है। वहीं कई किसानों ने नुकसान के मुआवजे की मांग भी कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र भर के खेतों में आज ये नजारा दिखाई पड़ा, किसान पुत्र कणक का कण कण चुनने में जुटे रहें दिन भर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार के अंधड़ ने कई गांवो में नुकसान पहुंचाया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में शाम को आई आंधी ने घरों में भर दी मिट्टी ही मिट्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में धूल चढ़ी आसमान में, छाए बादल भी। (फोटो- मनीष कुमार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर के पास एक खेत में बिखरी कणक।