






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। मौसम में बदलाव के साथ ही पूरे क्षेत्र में धूल का धुआं आसमान में चढ़ गया है। बुधवार शाम से अभी तक धूल ही धूल छाई है और आज शाम तेज आंधी ने घरों में मिट्टी भर दी है। गर्मी से अंचल में राहत मिली परन्तु नागरिक इस मौसम की धूल से परेशान हुए है। रिड़ी, ऊपनी, जाखासर, कल्याणसर नया, सोनियासर, मनकरासर के सभी बासों में किसान व किसान बच्चे तेज अंधड़ से उड़ी एकत्र की फसल को पुनः एकत्र करने में जुटें है। वहीं कई किसानों ने नुकसान के मुआवजे की मांग भी कर रहें है।








