August 29, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज लगातार दुर्घटनाओं की दुःखद खबरें आ रही है। कुछ देर पहले लखासर से कुछ आगे हाइवे पर एक ओर सड़क दुर्घटना हो गई है जिसमे एक महिला ने अपने प्राण गवां दिए व दो जनें घायल हो गए है। अनियंत्रित होने से टैक्सी पलट गई व सभी टैक्सी सवारों को किसी राहगीर की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी नारसीसर निवासी थे और इनमें 55 वर्षीय महता देवी पत्नी रामदास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। टैक्सी सवार शिवलाल रामावत, नारायणी देवी, कौशल्या देवी, नंदू दास व एक 4- 5 वर्षीय बालक भी सवार था। इनमें 23 वर्षीय घायल कौशल्या को बीकानेर रैफर किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

चार दिन पूर्व घर में हुआ विवाह, आज पहुंचे अस्पताल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी घायल गांव नारसीसर से पुंदलसर विवाह के बाद मुंह मीठा करवाने की रस्म अदायगी के लिए जा रहें थे। घायलों में एक गंभीर घायल 19 वर्षीय नारायणी देवी का विवाह चार दिन पहले ही हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें क्षेत्र की हर पूरी खबर से।