May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। छोटे छोटे गांव व वार्डों में भी बाबा साहेब को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प लिए गए। कस्बे के कालूबास स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में युवा संगठन ने विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक महिया ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्ररेणा देते हुए शिक्षित होने की बात कही। इस दौरान डॉ. विवेक माचरा भी उपस्थित रहें व माचरा ने शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करने की बात युवाओं से कही। कार्यक्रम में वार्ड एक के पार्षद रामेश्वर मेघवाल, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, पेमाराम नायक, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, युवा संगठन के सभी युवा उपस्थित रहे। सभी ने जय भीम के नारे लगाए व बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। गांव बिग्गा में डीजे के साथ युवाओं ने धूमधाम से सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया। यहां भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र नोसरिया रहें। नोसरिया ने दलित, शोषित और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने की बात कही। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जसवीर सारण ने की तथा सारण ने 10 लाख की लागत से भवन निर्माण की घोषणा भी की। इस दौरान यहां विशिष्ट अतिथि बृजलाल तावनिया, डॉ. विवेक माचरा सहित नारायण पंवार, उपसरपंच हंसराज, ओमप्रकाश सहारण, किशन वाल्मीकि, मदनगोपाल स्वामी, किशन स्वामी ने भी संबोधन दिया। समारोह में मुख्य वक्ता एडवोकेट पुखराज तेजी ने समाज में शिक्षा के बल पर समानता लाने की बात कही। इस दौरान यहां कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र, सुरेंद्र सारण, रामकिशन सोनी, जगदीश, अर्जुन बिग्गा, रामचंद्र, मनोज, जितेंद्र, इमीचंद मिस्त्री, अमराराम मेघवाल, थानाराम मेघवाल, चेतन भारतीय आदि मौजूद रहें। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी आयोजन में भाग लिया। जयंती महोत्सव के आयोजक हनुमान बिग्गा ने सभी का आभार प्रकट किया। क्षेत्र के गांव बीरमसर में बाबा साहेब की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा ने की व लुखा ने समाज को शिक्षा के मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान यहां आसुराम मेघवाल, भेराराम, बीरबल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केसराराम, नंदकिशोर मेघवाल, सुभाष बांगड़वा, राकेश, सांवरमल, लालचंद, पुरखाराम, महेंद्र, डालचंद, चेतनराम, नारायण, उदाराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। निकटवर्ती गांव सालासर में भी ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती मनाई। यहां बच्चों ने कविताएं सुनाई व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अंबेडकर को पुष्पाजंलि अर्पित की। युवाओं ने जय भीम के नारे लगाए व शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प किया। यहां सभी वक्ताओं ने अंधविश्वास से दूर रहने के बारे में जागृति लाने का संकल्प सभी उपस्थिति नागरिकों को दिलवाया। इस दौरान यहां बाबूलाल मेघवाल, सुरजाराम मेघवाल, बन्नाराम मेघवाल, जगदीश मेघवाल, राजेंद्र मेघवाल, विक्रम मेघवाल, दीनदयाल मेघवाल, हनुमानाराम, रामेश्वर, किशन मेघवाल सहित अनेक युवा मौजूद रहें। गांव इंदपालसर रायकान में भी बाबा साहेब को नमन करते हुए समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि समाजसेवी तोलाराम जाखड़, डॉ. विवेक माचरा रहें तथा दोनो वक्ताओं ने शिक्षा के मार्ग पर जलकर जीवन में आगे बढ़ने की बात युवाओं से कही। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहें व जय भीम के नारे लगाए। वाल्मीकि बस्ती मोमासर बास के अम्बेडकर भवन में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र नोसरिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, चेतन भारतीय, भवानी तावनिया, अरविन्द चारण रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मघराज तेजी ने की तथा कार्यक्रम में विष्णु मलघट, मंगतूराम मलघट, महेन्द्र राजपूत, त्रिलोक नायक, पपू भाई मिस्री, हेमराज मलघट, करणीदान तेजी, मिनाराम तेजी, कमल मलघट, बजरंग बागड़ी, निर्मल वाल्मीकन, महेश तेजी, अजय मलघट, ऋषि राज तेजी, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, गोल्डन आदिल तंवर, अनिल मलघट ने भी सम्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास की अंबेडकर कॉलोनी में युवा संगठन ने विधायक महिया की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में मनाई अंबेडकर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में अंबेडकर महोत्सव मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर में महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि, लिया अंधविश्वास से दूर होने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिरमसर में युवाओं, ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र के समस्त समाचारों से।