May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2022। गत दिनों बीकानेर में चाइनीज मांझे से एक युवक का गला कटने हुई दर्दनाक मौत, एक युवक के गंभीर घायल होने की घटनाओं से नागरिकों के मन में इस मांझे के खिलाफ रोष भर दिया है। कई सामाजिक कार्यकर्ता इसके विरोध में उतरे वहीं जिला प्रशासन ने भी चाइनीज मांझा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में धातु निर्मित चाइनीज मांझा की धरपकड़ हेतु टीमों का गठन करते सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। चौधरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी दुकान पर धातु निर्मित चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत उपखंड कार्यालय में देवें। उनके द्वारा गठित टीमों ने आज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार जयनारायण, भूअभिलेख निरीक्षक चैनसिंह एवं शहरी पटवारी शंकरलाल जाखड़ के साथ आज शहर के बाजार में कई दुकानों पर बिक रहे मांझों का निरीक्षण किया गया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर धातु निर्मित चाइनीज मांझा नहीं पाया गया। परंतु ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमजन करें सहयोग, चाइनीज मांझा बेचने की सूचना तुरंत देवें प्रशासन को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में चाइनीज मांझा बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई।