






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं से राज्य भर में युवाओं में निराशा व रोष व्याप्त है। भाजपा युवा मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया है। सोमवार को मोर्चा ज शहर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत की अगुवाई में युवाओं ने बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए अभियान की जानकारी युवाओं को दी व हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते की मांग करते हुए भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अभियान की हर एक युवा तक पहुंचा कर जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। यहां ओमसिंह राजपूत, योगेश पारीक, अनिल वाल्मीकि, मुदित भादानी, निखिल दुबे, भागीरथ सेन, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।



