






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। रक्तदान की अपील करते युवा गली गली घूम रहे है और किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए रक्तदान को महादान बताते हुए 20 अप्रैल को सिद्ध धर्मशाला आने का निमंत्रण दे रहें है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन पर आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर की अगुवाई पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत कर रहें है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ शिविर आयोजन की तैयारियों में जुटें है व जन जन को रक्तदान की प्रेरणा दे रहें है। सोमवार को कस्बे के मोमासर बास में बैठक रखी गयी और बैठक में महेश राजोतिया, महेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह शेखावत ने वार्ड वाइज रक्तदाताओं की सूचियां बनाने की पहल की। गोपाल प्रजापत, गणेशाराम कायल, गोरधनराम जोशी, करनीसिंह बाना,गजानंद व्यास,वीरेंद्र सिद्ध, अर्जुनदास स्वामी, मेघसिंह राजपूत, नानूराम स्वामी, अनिल वाल्मीकि, विष्णु वाल्मीकि, मगराज वाल्मीकि, गणेश जांगिड़, कैलाश जोशी, संदीप कायल, गोपाल कायल, नंदकिशोर नाई, दशरथ सिंह सहित अनेक भाजपाई व मोहल्ले के नागरिक यहां उपस्थित रहें। बता देवें इस शिविर का लक्ष्य 1000 यूनिट रक्त रखा गया है जिसके पूरा होने पर ये शिविर क्षेत्र के ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में शामिल हो जाएगा और सभी भाजपाई इसे पूरा करने के प्रयास में जुटें हुए है।
जाखड़ की स्मृति में 11 मई को भी होगा रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रक्तदाता युवा क्षेत्र का मान सम्मान है। क्षेत्र में लगातार हो रहे बड़े रक्तदान शिविर यही मान सम्मान और ज्यादा बढ़ा रहे है। 20 अप्रैल को क्षेत्र में बड़े शिविर के बाद क्षेत्र के दिवंगत आरएलपी नेता जेठाराम जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर वीर तेजा मंदिर धर्मशाला प्रांगण में 11 मई को रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जाखड़ परिवार के मुकेश जाखड़ ने बताया कि कैम्प के साथ ही श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी। विदित रहे कि जाखड़ का देहांत गत कोरोना काल मे कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से हो गया था।



