






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। आज सुबह की पहली खबर दुःखद घटना की सामने आई है। कस्बे के एक युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली गई है। युवक का शव बीएसएनएल टॉवर के पीछे वन विभाग के एक पेड़ पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर एएसआई बीरबल ढाका मौके पर पहुंचे है व मामले की जांच की जा रही है। ढाका ने बताया कि प्रताप बस्ती निवासी जुगल गिरी के 27 वर्षीय पुत्र रेवन्तगिरी ने फांसी लगा ली है तथा शव को उतार कर अस्पताल लाया गया है।



