






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल कार से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर रोड पर मिंगसरिया कैम्प से माताजी मोड़ की ओर एक कार व एक बाइक की आमने सामने टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार बाना निवासी 50 वर्षीय बीरबल नायक व 28 वर्षीय शिवलाल जाट घायल हो गए। दोनों युवक बाना गांव की ओर आ रहें थे। कार चालक मौके से फरार हो गया व बाइक सवार को राहगीरों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी इंचार्ज डॉ गौरव सैनी ने बताया कि दोनों घायलों के पैर जख्मी हो गए व दोनों के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था। दोनों को देर रात ही बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दुर्घटना की जांच की जा रही है।



