






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। मंदिर के बाहर बैठ कर जुआ खेल रहे दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। मामला सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र का है और थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि गांव पूनरासर में हनुमानजी मंदिर के पास जुआ खेल रहे दो जने पूनरासर निवासी अशोक जाट व नारायण सिद्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है व दोनों आरोपियों से 600 रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की गई है।



