






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। ढाणी में जबरन घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सेरूणा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि सूडसर निवासी तुलछाराम जाट ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के चार जनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तुलछाराम ने पुलिस को बताया कि सूडसर गांव की रोही में उसका खेत है जहां बुधवार रात करीब नौ बजे खेत पड़ौसी मांगीलाल, बिशनलाल, अजीत व गीता अनाधिकृत रूप से मेरी ढ़ाणी में घुस गए। आरोपियों ने मेरी पत्नी व पुत्री सहित मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



