May 20, 2026
IMG-20211120-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। विवाह समारोह में भाग लेने मोटरसाइकिल पर निकले तीन जनें सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो गए जिनमें एक जने की मौत हो गयी है व दो जनें घायल हो गए है। सरदारशहर रोड पर गांव जेतासर के पास हुए हादसे में चारे से भरी पिकअप से मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों जनें सड़क पर गिर गए। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा सेवादारों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 45 वर्षीय धन्नाराम सुथार पुत्र सुरजाराम सुथार को मृत घोषित कर दिया व 14 वर्षीय बालक किशन पुत्र धन्नाराम को बीकानेर रेफर किया गया है। तथा 26 वर्षीय गोविंद पुत्र सोहनराम सुथार अस्पताल में उपचाराधीन है। ये तीनों गांव अमृतवासी से मोटरसाइकिल पर ठुकरियासर जा रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।