May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2022। तहसील के गांव शेरूणा में एक किसान द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खेत हड़पने का मामला जरीए इस्तगासा दर्ज करवाया गया है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि परिवादी शेरूणा निवासी गिरधारीलाल गोदारा ने इसी गांव के गोमंदराम जाट, रामचंद्र जाट, सांवतराम जाट एवं सूडसर निवासी मुखराम जाट के खिलाफ पेश किए इस्तगासे में आरोप लगाया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उसका खेत हड़प लिया एवं बिजली विभाग के कार्मिकों से मिलीभगत कर फर्जी नाम से बिजली का कनेक्शन भी ले लिया। किसान ने अपना खेत वापस दिलवाने की गुहार लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सुपुर्द की है।