May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। थोड़ी ही देर पहले बुडानिया पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रेक्टर चालक चोटिल हो गया। गनीमत रही चालक को अत्यधिक चोटें नहीं आई है। सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे सेवादारों ने चोटिल हुए गोपालसर निवासी 40 वर्षीय सुल्तान पुत्र भैराराम मेघवाल को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर हेड कांस्टेबल आवड़दान सहित पुलिस टीम भी पहुंच गई।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।