






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। आज धान मंडी श्रीडूंगरगढ़ में केवीएसएस सेंटर में समर्थन मूल्य पर चना खरीद प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र में किसान चना खरीद की मांग कर रहें थे व आज खरीद प्रारंभ होने से किसानों में खासा उत्साह नजर आया। पहले दिन कल्याणसर के नारायण राम, विजयकुमार, किसनाराम, गोदुराम, मघाराम, गणपतराम तथा दुसारणा बड़ा के संग्रामसिंह, सहीराम, भंवरलाल, ने अपनी चने की उपज की ढेरियां केंद्र पर तुलवाई। किसानों ने बताया कि 5230 रूपए प्रति क्विंटल चना समर्थन मूल्य पर बेचा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, मंडी सचिव सुरेन्द्र बागड़वा, केवीएसएस अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, ख्यालीराम महिया, नंदकिशोर महिया सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहें। यहां गणेश पूजन के साथ खरीद प्रारंभ की गई व सभी को प्रसाद वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।





