






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। क्षेत्र के गांव जेतासर में खेल मैदान के पास ही एक बाड़े में आग लगने से किसान परिवार को लाखों का नुकसान हो गया है। किसान सितगर गोविंदगर गुसाईं के बाड़े में लगी आग में दो छपरे, करीब 30 क्विंटल चारा, कृषि कार्यों में काम आने वाला सामान, एक ऊंट द्वारा चलाई जाने वाली गाड़ी आदि जलकर राख हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और छपरों से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया तथा उसके पश्चात श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक भी मौके पर पहुंच गए है व किसान की मदद की मांग प्रशासन से करते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी को सूचना दी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन किसानों को आग लगने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।







