May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा चौड़ी ओर सीधी गलियों के लिए मशहूर है तो उतना ही पिछले लंबे समय से अनियंत्रित यातायात जाम के कारण बदनाम भी था। लेकिन पिछले तीन दिनों से बाजार के हालात अब सुधरे सुधरे नजर आने लगे है। कस्बे के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों द्वारा बार बार मांग उठाये जाने के बाद पुलिस महकमा लगातार सक्रिय है और यातायात बिगाड़ने वाले अवैध पार्किंग करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन पुलिस दल हेडकांस्टेबल आवड़दान की अगुवाई में बाजार में पहुंचा है और अभी तक 4 अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान चालान भी काटे जा रहे है। बता देवें एएसआई ईश्वरसिंह की टीम ने बुधवार को तीन वाहनों को जब्त किया व तीन के भारी भरकम चालान भी काटे। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में अवैध पार्किंग करने वालो पर कार्रवाई करती पुलिस टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में अवैध पार्किंग करने वालो पर कार्रवाई करती पुलिस टीम।