






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्र, हरियाणा के मेवात क्षेत्र, मध्यप्रदेश के चंबल बीहड़ क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सुनने को मिलने वाले अमानवीय अपराध की घटनाएं अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी सामने आने लगी है। क्षेत्र में बालिकाओं के माता-पिता उनकी सुरक्षा के प्रति आशंकित व भयाक्रांत होने लगे है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव पूनरासर में ऐसा ही मामला सामने आया है जिससे पूरा क्षेत्र शर्मसार हो गया है। शेरूणा पुलिस थाने के थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि पूनरासर गांव में 12-13 वर्षीय बालिका के साथ दूर के रिश्ते में लगने वाले उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया है। ढाका ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व बालिका गांव की गोचर- बीहड़ में अपनी गायें, रेवड़ चराने गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। बालिका डर गई और किसी को नहीं बता पाई तो आरोपी कि हिम्मत बढ़ गई एवं आरोपी ने बालिका के साथ गत सात-आठ माह में कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के लगातार विरोध के बाद भी आरोपी नहीं माना तो पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बालिका का मेडिकल करवाया गया एवं 164 के तहत बयान करवाए जा रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विश्वसनिय खबरों के लिए जुडें रहे क्षेत्र के एकमात्र न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आप अपने परिचितों, क्षेत्र के समस्त नागरिकों तक इस खबर की लिंक भेज कर स्क्रिन पर दिखने वाले वाटसएप के लोगो पर क्लिक करवा कर उन्हें भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वाटसएप ग्रुप से जोड़ सकते है।



