May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। बिजली बंद तो जीएसएस बंद, यह नारा क्षेत्र में की जा रही बिजली कटौती के विरोध में अब हर गांव में बुंलद होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के बड़े गांव मोमासर एवं दुलचासर में ग्रामीणों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं जम कर आक्रोश जताया। आक्रोशित किसानों, ग्रामीणों का कहना है कि निगम द्वारा मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है एवं घोषित के साथ साथ कई कई घंटों की अघोषित कटौती भी की जा रही है। कटौती के कारण परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है वहीं किसानों के सामने भी खरीफ की बुवाई नहीं हो पाने के हालात आ गए है।

मोमासर में जमकर की नारेबाजी, किसान हुए आक्रोशित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया सहित गांव के भाजपा नेता गांव के किसानों को साथ लेकर 132 केवी जीएसएस पहुंचें एवं राज्य सरकार को कटौती के लिए जिम्मेदारी ठहराते हुए जम कर नारेबाजी की। भाजपा नेता जितेन्द्र सैनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक धनराज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, महामंत्री प्रेम नायक, हरीश सांखला, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बनवारी मेघवाल, भंवराराम गोदारा, सोहनलाल मेघवाल, नानूराम गोदारा, रामनिवास गोदारा, चतराराम सियाग, भगवानाराम भामूं, लालचंद गोदारा, राजू नायक, किशनाराम खिलेरी आदि ने घोषित के साथ साथ अघोषित कटौती भी होने की बात कहते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
दुलचासर में जीएसएस में भंयकर अव्यवस्थाएं, सारस्वा की अगुवाई में जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर स्थित 132 केवी जीएसएस पर तो हालात और अधिक खराब है। इस जीएसएस से जुड़े ग्रामीणों, किसानों को कटौती के अलावा यहां फैली अव्यवस्थाओं का दंश भी झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष बरजंगलाल सारस्वा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों, ग्रामीणों ने जीएसएस का घेराव किया। किसानों में रोष उस समय और बढ़ गया जब जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी मौजूद ही नहीं मिला। सारस्वा ने बताया कि जीएसएस का लेंडलाइन टेलीफोन नंबर भी हमेशा खराब रहता है एवं कोई भी सूचना देने पर सुनवाई नहीं होती। यहां से बिजली कटौती घोषित के अलावा मनमाने ढंग से अघोषित कटौती भी भंयकर रूप से की जा रही है। सारस्वा ने कहा कि परीक्षाओं एवं खरीफ की बुवाई के वक्त की जा रही कटौती राज्य सरकार की विफलता का जीता जागता प्रमाण है। प्रदर्शन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी, बाबूलाल जाजड़ा, मुकेश पंवार, दिनेश सारस्वत, मांगीलाल स्वामी, गणेश तावनिया, रेवंत सैन, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित कई ग्रामीण, किसान मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विश्वसनिय खबरों के लिए जुडें रहे क्षेत्र के एकमात्र न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आप अपने परिचितों, क्षेत्र के समस्त नागरिकों तक इस खबर की लिंक भेज कर स्क्रिन पर दिखने वाले वाटसएप के लोगो पर क्लिक करवा कर उन्हें भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वाटसएप ग्रुप से जोड़ सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया भाजपाइयों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर क्षेत्र के किसानों ने अघोषित बिजली कटौती का विरोध किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस सरकार की विफलता बताते हुए अघोषित बिजली नहीं काटने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए।