May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2022। अपनी गाड़ी को टैक्सी के रूप में उपयोग करने वाले निकटवर्ती थानाक्षेत्र राजलदेसर के गांव भावनदेसर निवासी नरोत्तम जाट उस समय हैरान रह गया जब उसे किराया देकर लाने वाले युवकों में शामिल युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी चोरी कर ली। यहां मंगलवार को अक्षयतृतीया पर होने वाले एक विवाह समारोह में बारात की गाड़ी के रूप में गांव भावनदेसर निवासी नरोत्तम जाट अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर आया था। गाड़ी चालक नरोत्तम अपनी गाड़ी विवाह वाले घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर भोजन करने के लिए गया था। दोपहर करीब दो बजे वापस आया तो गाड़ी वहां से नदारद थी और उसे नहीं मिली। इस पर पता किया तो भावनदेसर के ही निवासी कालूराम, सोहनराम, राकेश दूसरी चाबी लगा कर गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है एवं एएसआई रविन्द्र ने जांच शुरू कर दी है। इन आरोपियों में से एक जना उसके साथ गाड़ी में सवार होकर ही आया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाडी मालिक ने इस गाड़ी के चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी विवाह समारोह में गांव बिग्गा में आई और यहीं से चोरी हुई।