






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2022। मंगलवार रात्रि को अपने घर से थाने की ओर जा रहे पुलिसकर्मी पर गाड़ी साइड में करने की बात को लेकर हमला करने वाले युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कांस्टेबल पवन कुमार वर्मा मंगलवार रात्रि को करीब आठ बजे सिंधी कॉलोनी में अपने किराए के मकान से थाने आ रहा था। रास्ते में एक युवक पवन अपने हाथ में लकड़ी का डण्डा लिए सड़क के बीच में खड़ा था। पवन ने हॉर्न बजाया लेकिन वह रास्ते से नहीं हटा। पवन ने उसे हटने को कहा तो युवक ने गाली गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया एवं सर पर डंडे से वार किया। पवन की परिवाद पर आरोपी युवक पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह के सुपुर्द की गई। इस मामले में आरोपी युवक पवन को रात में ही राउंड अप करते हुए शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।



