






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने पालिक अध्यक्ष व पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर शहर की व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं देने की मांग की है। पारख ने सफाई ठेका दिए जाने के बारे में ठेकेदार का नाम व राशि की जानकारी देने, निर्माण कार्यों के टेंडर का समस्त विवरण देने, चेम्बरों की सफाई करवाने व ढक्कन लगाने के टेंडर किसको कितनी राशि में देने, कच्चे जोहड़ से जलनिकासी के लिए पाइपों का टेंडर कब किया, कितनी राशि में किया कि जानकारी देने की मांग की है। पारख ने आरोप लगाया कि बार बार ये सूचना मांगे जाने के बावजूद जानकारी नहीं देकर सभी जानकारी दबाई जा रही है। पारख ने पत्र की प्रतिलिपि स्वायत्त शासन मंत्री, सचिव, निदेशक व जिलाकलेक्टर को भी भेजी है तथा 7 दिन में जानकारी देने की मांग की है।




