






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022। उपखंड के सभी ग्राम विकास अधिकारी आज पंचायत समिति सभागार में 11 बजे एकत्र होंगे और मौका होगा नई कार्यकारिणी के गठन का। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी का गठन आज किया जाना है। सुथार ने कहा कि क्षेत्र के समस्त ग्राम विकास अधिकारी इसमें शामिल होंगे तथा निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीनारायण प्रजापत व सहायक अधिकारी विकास चौधरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे। सभागार में 11 बजे परिचय एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा, 1.30 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन, 1.30 से 2 बजे नामांकन पत्रों की प्रस्तुति, 2 बजे से 2.30 बजे तक नामांकन की जांच, 2.30 से 3 बजे तक नामांकन वापसी का समय, 3 बजे से 3.30 तक मतदान तथा 3.30 मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। सभी ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान करेंगे।
स्वर्णकार मंदिर में होगी कार्यशाला, हॉलमार्क जांच अधिकारी देगें जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के स्वर्णकार मंदिर में आज शाम 6 बजे स्वर्णकार संघ द्वारा एक बैठक बुलाई गई है। संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल व मंत्री ओमप्रकाश धुपड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में हॉलमार्क जांच अधिकारी भी उपस्थित होंगे जो हॉलमार्क विषय पर अनेक जरूरी जानकारियां देंगे। उन्होंने ज्वैलरी का कार्य करने वाले सभी ज्वेलर्स से अपील की है कि सभी बैठक में भाग लेवें।



