






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है। गांव भोजास, कल्याणसर नया और आज कस्बे में आग लगने की घटना हुई है। आड़सर बास में बंद पड़े एक मकान में अचानक आग लगने की सूचना पर दमकल दौड़ पड़ी है और मौके पर आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार भी पहुंच गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान नेपाल प्रवासी त्रिलोकचंद श्रीचंद सेठिया का है और यहां तारों में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है मकान करीब 15-18 वर्षों से बंद पड़ा है और घर में बुरी तरह से झाड़ झंकाड़ उग गए है जिसमें आग नजर आ रही है और फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया जा रहा है।






