






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। क्षेत्र में चलती बस में चोरों द्वारा सवारियों को निशाना बनाने और भनक तक नहीं लगने देकर अटैचियों को तोड़ लेने की घटनाएं लगातार हो रही है। रविवार को भी ऐसी ही एक घटना की शिकार बनी क्षेत्र के गांव बरजांगसर की बेटी और छाजूसर गांव की बहू। पीड़िता विमला पत्नी रामप्रताप सिद्ध अपने ससुराल से अपने पीहर जा रही थी। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से कातर वाया बरजांगसर जाने वाली बस में वह बैठ गई। घुमचक्कर से थोड़ा सा चलते ही उसे कुछ टूटने की आवाज आई, इस पर उसने अपनी अटैची संभाली तो उसका ताला टूटा मिला। महिला ने शोर मचाते हुए बस रुकवाई तो उसके पास बैठा एक व्यक्ति भागने लगा। जिसका बस की सवारियों ने पीछा किया और सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगो की सहायता से कांस्टेबल पुनीत कुमार व टीम द्वारा चार में से दो जनों को धर दबोच लिया गया है। आरोपियों से चुराया गया समान भी बरामद कर लिया गया है और महिला की परिवाद पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है वारदात में चार जने शामिल थे तथा आरोपी हांसी हरियाणा के निवासी बताए जा रहें है। महिला के पास अटैची में करीब तीन लाख के गहने व नगदी थे।




