May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर नशे में झगड़ते दो युवक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। हाइवे पर तहसील कार्यालय के पास शराब के नशे में आपस में झगड़ रहें दो युवकों को हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। सुरेश कुमार ने बताया कि गांव मोमासर निवासी 36 वर्षीय गोपाल जाट तथा गांव रिड़ी निवासी 35 वर्षीय मुन्नीराम जाट झगड़ा कर रहें थे और समझाइश के बावजूद नहीं माने तो उन्हें दोनो को 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया है।