






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। गांव लखासर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जन्म जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में युवा वक्ता मनोज गहलोत व नगर मंत्री प्रवीण गुसाई ने प्रताप की वीरता व उनके संघर्षशील जीवन पर विचार प्रकट करते हुए उनसे राष्ट्रप्रेम से प्ररेणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए युवाओं ने जयकारे लगाए। कार्यक्रम में जयंती समारोह में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज सारस्वत जयपालसिंह, छेलूसिंह, उम्मेदसिंह राठौड़, अभिमन्यु गिरी, झुमरमल नाई, राजूसिंह सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक आसुसिंह, भवर सिंह, मनोहर सिंह शामिल रहें।
ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल में मनाई टैगोर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के सभागार में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई गई व इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं, उपलब्धियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा रूचि शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया व दूसरे स्थान पर कक्षा 7 का छात्र कृष्णा गुरुनानी ने तथा तीसरे स्थान पर कक्षा 8 के दो छात्र युवराज राठी व कौशल राठी रहें। विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक रजनीश कौशिक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेसोमू में होगी कल विज्ञान प्रर्दशनी, ये होंगे अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में मंगलवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडलों का प्रर्दशन किया जाएगा। प्रदर्शनी में बच्चों को प्रोत्साहन देने मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी भाग लेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ दिनेश कुमार शिरकत करेंगे।



