May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2022। आग बरसाती लू में श्रीडूंगरगढ़ थाने के आगे बड़ी संख्या में युवा खड़े है और ये बसो के रूकने का इंतजार कर रहें है। ज्ञात रहें राज्य में 13 मई से 16 मई तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का आयोजन हो रहा है और इस परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ से सैंकड़ो अभ्यर्थी कांस्टेबल बनने के सपने को पूरा करने घर से निकल गए है। परन्तु ये परीक्षा अग्नि परीक्षा बन गयी क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ में रोडवेज द्वारा बसें नहीं रोकी जा रही है। परेशान अभ्यर्थियों ने मदद की गुहार प्रशासन से लगाई है। पारा 48 डिग्री को पार कर रहा है और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ थाने के सामने खड़े अभ्यर्थी बसों की राह देख रहें है। युवा नेता डॉ. विवेक माचरा मौके पर पहुंचे है व संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर को फोन कर रोडवेज को व्यवस्था के लिए पाबंद करने की मांग की है। जिलाकलेक्टर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में रोडवेज का कोई स्थाई बस अड्डा नहीं होने के कारण यहां हर बार यही समस्या खड़ी हो जाती है। रीट परीक्षा में भी स्थानीय अभ्यर्थियों को रोजवेज की हठधर्मिता का सामना करना पड़ा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा निकले कांस्टेबल परीक्षा के लिए, नहीं रूक रही है रोडवेज बसें।