






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2022। आचार्य श्री महाश्रमण के 49वें दीक्षादिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्थानिय मालू भवन में युवक परिषद द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। परिषद के मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशों के अनुरूप तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज शाम युवा दिवस के दिन मालू भवन में शाम 8:00 बजे से सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज बंधु भाग लेंगे।
गांव आड़सर में होगा भव्य जागरण का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में बालाजी व हरिराम जी मंदिर की रजत जयंति समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी। आज भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन कलाकार संपत दाधीच, महावीर सांखला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे तथा सोनू राजस्थानी द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। सोमवार सुबह 5 बजे मूर्ति अभिषेक व विशेष पूजन किया जाएगा तथा 7 बजे भवानीशंकर शास्त्री एंड पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हवन पूजन कर महाप्रसाद का आयोजन होगा।




