May 21, 2026
धमकिया देते हुए मरने मारने पर उतारू युवक को ईश्वरसिंह ने खिलाई जेल की हवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई ईश्वरसिंह कांस्टेबल कमलेश व ड्राइवर राकेश के साथ रवाना होकर एक परिवाद की जांच में गांव लखासर पहुंचे। यहां परिवादी को बुलाया गया तभी वहां पास ही मकान से एक जना जोर जोर से एलानियां धमकी देता हुआ आया कि मेरा क्या बिगाड़ लोगे और मरने मारने पर उतारू हो गया। ईश्वरसिंह ने बताया कि शनिवार शाम गांव लखासर में एक परिवाद की जांच के लिए गए तो 38 वर्षीय युवक भागीरथ जाट घर से बाहर आया और परिवारदी को मरने मारने पर उतारू हो गया। उससे समझाईश की गई परंतु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।