May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद ने मालू भवन में साध्वी चरितार्थप्रभा के पावन सान्निध्य में रविवार शाम भक्ति संध्या का आयोजन किया। साध्वी ने सभी श्रावक श्राविकाओं को संघ के प्रति निष्ठा व समर्पण की प्ररेणा दी। भक्ति संध्या में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला, अणुव्रत समिति के सदस्यों ने भाग लिया। संघीय गीतों की सुंदर प्रस्तुति के साथ संघ भजनों की प्रस्तुति दी गई। परिषद मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया की परिषद द्वारा महाश्रमणोस्तु मंगलं कार्यक्रम के तहत ज्ञानशाला के बच्चों ने गीतिका में भाग लिया। युवक परिषद ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी समाज बंधुओं का आभार जताया। मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा के नेतृत्व में महाश्रमणोस्तु मंगल कार्यक्रम का आयोजन परिषद की 353 शाखाओं में आयोजित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन संध्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक परिषद के युवाओं ने भजन प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मंडल व कन्या मंडल ने आचार्य भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।