






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। गुरूवार को क्षेत्र से बड़ी खबर दुःखद घटना की आई है। गांव बेनिसर स्तब्ध रह गए है और ग्रामीण जब सुबह उठे तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव का मिलनसार व हंसमुख युवक 25 वर्षीय हंसराज सिद्ध पुत्र रुघनाथ सिद्ध का शव पटरियों पर दो भागों में बंटा हुआ मिला। दुखद घटना में युवक का शव धड़ से अलग हो गया है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। बेनिसर रेलवे ब्रिज के पास मिले शव की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन अस्पताल में एकत्र हो गए है व ग्रामीणों ने बताया कि युवक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ था। पुलिस द्वारा हादसे के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।



