






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। आम जन बिजली पानी के लिए त्रस्त है, पशु चारे के लिए भूखों मर रहें है और पक्ष विपक्ष चिंतन शिविरों में व्यस्त है। जनता रो रही है और कोई आंसू पोंछना तो दूर उनका दर्द सुन कर ढांढस बधाने वाला भी कोई नहीं है। विपक्ष अपना धर्म भूल कर जो शर्मनाक स्थिति है। ये बात अपने चिरपरिचित आक्रामक अंदाज में मगरे के शेर कहे जाने वाले पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी ने सिंधी धर्मशाला में आयोजित साधारण बैठक में कही। भाटी ने कहा कि जब आम आदमी हर चीज पर टैक्स चुका रहा है तो भ्रष्ट सरकार या उसका भ्रष्ट सिस्टम नागरिकों को बिजली पानी उपलब्ध नहीं करवा सकता। जनता की गलती ये है कि इनको को चुन लिया और आज पूरे बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पानी के लिए जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पक्ष या विपक्ष का कोई नेता जनता की आवाज नहीं उठा रहा है। भाटी ने कहा अगर आज युवा नहीं जागा तो उन्हें इस चुप्पी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाटी ने साफ कहा कि नेताओं की अकर्मण्यता के कारण उन्हें इस उम्र में दूसरी युवा पारी खेलनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर साथी सहयोगियों की राय होगी तो वे जनहित में चुनाव भी लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। भाटी ने आगामी 26 मई को युवाओं, आमजन, महिलाओं से बीकानेर में हल्ला बोल रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने फूल मालाएं पहन कर स्वागत करवाने से मना करते हुए कहा कि जनता बेहाल है और फूल मालाओं से कैसा स्वागत करें । उन्होंने कहा कि जनहित में मेरा बलिदान हो जाए तो हो जनता सम्मान करें। इस पर उपस्थित युवाओं ने तालियां भी बजाई।
ये रहें मंच पर उपस्थित, बैठक शामिल हुए ये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाटी की चर्चा बैठक में मंच पर एडवोकेट भरत सिंह राठौड़, गौसेवा संघ के सत्यनारायण स्वामी, रिड़ी से पद्मनाथ बलिहारा उपस्थित रहें। इसी के साथ बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेमनाथ जाखड़, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, भंवरसिंह, महेंद्र राजपूत, विक्रमसिंह शेखावत, भवानी सिंह, दशरथ सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक भाटी समर्थक उपस्थित रहें।









