






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ से खोया पाया में पढें जरूरी दस्तावेज मिलने की सूचना और पाठकगण जिसके दस्तावेज है उसे जानते हो तो जरूरतमंद को सूचना अवश्य देवें। कस्बे में घूमचक्कर मार्ग पर पीली टंकी के पास दुकानदार प्रभूराम सारस्वत को एक लाल रंग की थैली मिली है जिसमें तीन चार लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड, लॉन के कागजात, पीएनबी बैंक का डेबिट कार्ड सहित अनेक जरूरी कागजात है। आधार कार्ड पर वार्ड नम्बर 12 बिग्गाबास रामसरा का पता लिखा है। जरूरतमंद तक सूचना पहुंचाने का प्रयास करें जिससे उसका सामान उस तक पहुंच सकें व अनावश्यक परेशानी से बच सकें। जिसका सामान है वह प्रभूराम से 9680233296 पर संपर्क कर सकतें है।



