






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। बड़े अधिकारी के श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर आने की सूचना से आज शाम पालिका ने एक्टिव होते हुए बाजार में कार्रवाई की। हॉस्पिटल रोड पर सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए अस्थायी पाटों को भी हटाया गया। पालिका इधर कार्रवाई कर रही थी और उधर मुख्य बाजार में दो बेसहारा सांडों ने आपस मे लड़ते हुए एक दम्पति को घायल कर दिया। दोनों को स्वयंसेवकों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय द्रोपदी देवी व उनके पति धन्नाराम निवासी बम्बलू अपने रिश्तेदारी में जा रहें थे। दोनों बस स्टैंड पर खड़े बस का इंतजार कर रहें थे तभी दो सांड लड़ते हुए आए और दोनों को चोटिल कर दिया। बस स्टैंड के कई दुकानदारों ने बताया कि यहां आए दिन आवारा पशुओं द्वारा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही, किसी को चोटिल करने, दुकानों में तोड़फोड़ करने जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। बता देवें सामाजिक संगठनों ने कई बार बेसहारा पशुओं से बाजार को मुक्त करने की गुहार प्रशासन से की है।





