May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में भी अब बड़े शहरों की तरह फोटो और वीडियो में अत्याधुनिक यूके डिजाइनिंग का काम हो सकेगा। आधुनिक कैमरों व आधुनिक डिजाइनिंग के लिए प्रोपराइटर करन भार्गव व उमाशंकर नाई ने चंढीगढ से कोर्स ट्रेनिंग ली है। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मंडा ने यूके डिजाइनिंग स्टूडियो का उद्घाटन बॉम्बे मॉल में किया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बालकिशन महर्षि,करनी सिंह राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, राकेश भार्गव, अमरचंद, पप्पु नाई, शिवसिंह, अनिल, राजू प्रजापत, जीतू सिखवाल, नरेंद्र सिंह, सुभाष भार्गव, अनुराग उपाध्याय, गोपाल आंवला, नारायण, दिनेश पुजारी, दीपचंद शर्मा, साजिद खान, सीताराम, अशोक ज्याणी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। शंकरलाल भार्गव ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया तथा बाबूलाल भार्गव ने सभी का आभार जताया। सभी उपस्थित नागरिकों ने करन भार्गव को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दी।