






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ की पूर्णिमा ने देश भर में पूनम के चंद्रमा के समान स्वर्णिम चमक हासिल की है। पूर्णिमा नाहटा पुत्री सुरेन्द्र नाहटा प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ निवासी गांधीनगर दिल्ली ने आगम मंथन प्रतियोगिता में ऑल इंडिया में 600 में 600 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें देश भर से बधाईयां मिल रही है और परिजनों शुभकामनाएं दे रहें है। बता देवें आगम मंथन प्रतियोगिता-2021 में देश भर से 3027 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इनमें से 594 से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 260 प्रतियोगियों ने दूसरे चरण में भाग लिया। ये प्रतियोगिता आगम ग्रंथ रायपसेणियं पर आधारित थी जो संस्कृत व प्राकृत जैन धर्म का प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक ग्रंथ है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गांधीनगर, दिल्ली के अध्यक्ष अनिल पटवा व मंत्री महेन्द्र श्यामसुखा ने पूर्णिमा को बधाई देते हुए इस गौरव की सराहना करते हुए आध्यात्मिक मंगल कामना की।



